खिलजी साम्राज्य पढ़ाते हुए, यूँ सन्दर्भों में 'डर' का जिक्र आ गया। मैंने एक एक से पूछा की उनका सबसे बड़ा डर क्या हैं।
आश्चर्य अधिकतर लड़कियों ने कहा 'अँधेरा' व 'इन्सल्ट'
एक बात बताइए लड़की जो अपने ही घर में रह रही हैं, उसे कौन संकेत कर रहा है की अँधेरे और इन्सल्ट से डरना चाहिए। हम और हमारा परिवेश।
ज्यादा गहरा नहीं जाते हैं, आप जानते है की अँधेरे और इन्सल्ट से डरने के मायने क्या होते है। बात यह है कि,
आप इस पोस्ट को पढ़ रहे है और अविवाहित लड़की है, तो याद रख लीजिए अँधेरे और इन्सल्ट से डरना आपके खून में नही हैं। ऐसा आपको सिखाया गया है आपकी परवरिश के दौरान। और यह दोनों डर आपको जीवन भर अलग अलग रूपों में डराएंगे। चादर को उठाना शुरू कीजिए, जो परिवेश आपको अँधेरे और इन्सल्ट से डरना सिखा रहा है, उसे वापस लौटा दीजिए ये दोनों डर।
अगर आप शादीशुदा है, बच्चे है आपके। ध्यान दीजिए अपनी बेटी को अँधेरे और इन्सल्ट से मत डराइये, मुझसे पूछिए जब वे कह रही थी की उन्हें इन चीजो से डर लगता है। तो उनके चेहरे पर शैतान की छाया थी। अपनी बेटियों पर से ये छाया उठा लीजिए प्लीज, वरना अँधेरा और इन्सल्ट हर जगह उन्हें मारेगा। तोड़ेगा।
Sunday, 18 September 2016
डर
Labels:
society
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment